
ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक हादसे की खबर है। खबरों के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक और बस की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई, इस हादसे में करीब 28 लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।
Published: undefined
खबरों के मुताबिक, आज थाना कासना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लडपुरा, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पलवल की तरफ जाने वाले रोड पर एक बस जो पंजाब से बिहार जा रही थी और एक ट्रक, आपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined