हालात

GSLVF10: क्रायोजेनिक इंजन के विफल होने से कई सौ करोड़ का नुकसान, इसरो ने किया खुलासा

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि मिशन को पूरा करने के लिए रॉकेट का क्रायोजेनिक इंजन फायर-अप नहीं हुआ। रॉकेट के साथ, 2,268 किलोग्राम जीआईसीएटी-1/ईओएस-03 संचार उपग्रह भी स्थापित नहीं हो सका। दोनों की कीमत कई सौ करोड़ रुपये से अधिक है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को गुरुवार को उस समय झटका लगा, जब उसका जीएसएलवी-एफ10 रॉकेट, जियो-इमेजिंग सैटेलाइट-1 (जीआईएसएटी-1) को कक्षा में स्थापित करने के अपने मिशन से चूक गया।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि मिशन को पूरा करने के लिए रॉकेट का क्रायोजेनिक इंजन फायर-अप नहीं हुआ। रॉकेट के साथ, 2,268 किलोग्राम जीआईसीएटी-1/ईओएस-03 संचार उपग्रह भी स्थापित नहीं हो सका। दोनों की कीमत कई सौ करोड़ रुपये से अधिक है।

Published: undefined

मिशन की विफलता की घोषणा करते हुए, इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा, "क्रायोजेनिक चरण में तकनीकी विसंगति के कारण मिशन पूरा नहीं किया जा सका ।" बाद में इसरो ने एक बयान में कहा, " जीएसएलवी-एफ10 लॉन्च 12 अगस्त, 2021 को भारतीय समयनुसार 5 बजकर 43 मिनट पर निर्धारित समय के अनुसार लॉन्च हुआ। पहले और दूसरे चरण का प्रदर्शन सामान्य था। हालांकि, तकनीकी विसंगति के कारण क्रायोजेनिक का अपर स्टेज इग्निशन नहीं हुआ। उद्देश्य के अनुसार मिशन पूरा नहीं किया जा सका।"

Published: undefined

क्रायोजेनिक इंजन के नन-फायरिंग के कारण को इसरो द्वारा जांचना होगा, क्या एक दोषपूर्ण घटक इसका कारण था। विडंबना यह है कि यह असफलता भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के जनक विक्रम साराभाई की जयंती पर हुई है। रॉकेट के उड़ान भरने के महज पांच मिनट बाद ही यहां अंतरिक्ष केंद्र पर स्थित मिशन नियंत्रण तनावग्रस्त हो गया था।

रॉकेट को टेलीमेट्री स्क्रीन पर अपने प्लॉट किए गए पथ से दूर घूमते हुए देखा गया था और रॉकेट से कोई डेटा नहीं आ रहा था। इसरो के अधिकारियों में से एक ने घोषणा की कि क्रायोजेनिक इंजन में एक प्रदर्शन विसंगति थी। तब अधिकारियों को एहसास हुआ कि मिशन विफल हो गया है और सिवन ने इसकी घोषणा की।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों का दावा

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार

  • ,
  • ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्मजात नागरिकता को बरकरार रखा, सभी शर्तें भी खारिज