हालात

गुजरात: SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची में वोटर की संख्या 4.40 करोड़, मसौदा सूची से 5 लाख वोटर बढ़े

अंतिम मतदाता सूची में 4,40,30,725 मतदाताओं के नाम शामिल हैं और इसमें मसौदा सूची से 5.60 लाख नामों की वृद्धि हुई है। मसौदा मतदाता सूची में लगभग 74 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए थे, जिसके बाद मतदाताओं की कुल संख्या 5.08 करोड़ के मुकाबले 4.34 करोड़ रह गई थी।

गुजरात: SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची में वोटर की संख्या 4.40 करोड़, मसौदा सूची से 5 लाख वोटर बढ़े
गुजरात: SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची में वोटर की संख्या 4.40 करोड़, मसौदा सूची से 5 लाख वोटर बढ़े फोटोः सोशल मीडिया

गुजरात में निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई, जिसमें मतदाताओं की कुल संख्या अब 4.40 करोड़ हो गई है। इसमें पिछले साल दिसंबर में जारी मसौदा मतदाता सूची से 5.60 लाख नामों की वृद्धि हुई है।लगभग साढ़े तीन महीने के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभ्यास के बाद यह सूची प्रकाशित की गयी।

Published: undefined

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में 4,40,30,725 मतदाताओं के नाम शामिल हैं और इसमें पिछले वर्ष 19 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद से 5.60 लाख नामों की वृद्धि हुई है। मसौदा मतदाता सूची में लगभग 74 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए थे, जिसके बाद मतदाताओं की कुल संख्या 5.08 करोड़ के मुकाबले 4.34 करोड़ रह गई थी।

Published: undefined

अंतिम मतदाता सूची में 5.60 लाख मतदाताओं की वृद्धि के साथ ही कुल संख्या 4.40 करोड़ हो गई है। मतदाता सूची में नाम शामिल करने या न करने संबंधी आपत्तियां और दावे 19 दिसंबर, 2025 से 30 जनवरी, 2026 के बीच प्रस्तुत किए गए। इसके बाद, चुनाव अधिकारियों ने आपत्तियों का सत्यापन किया और 10 फरवरी तक उनका निपटारा कर दिया।

Published: undefined

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरीत शुक्ला ने कहा कि इस चुनाव अभियान में अभूतपूर्व सहयोग के लिए गुजरात के सभी नागरिक कृतज्ञता और बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 4.40 करोड़ वोटर हैं, जिसमें ड्राफ़्ट पब्लिश होने के बाद 5.60 लाख और जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि 50,000 से ज़्यादा बीएलओ ने घर-घर जाकर वेरिफ़िकेशन किया, रिकॉर्ड अपडेट किए, फ़ोटो लिए और डुप्लीकेट, शिफ्ट किए गए और मरे हुए वोटरों को हटाया।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!