हालात

गुजरात: ईरान जंग के बीच जनता को झटका, अहमदाबाद में अडानी टोटल गैस ने बढ़ाए दाम, जानें क्या है नई कीमत

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच आम आदमी को झटका लगा है। अहमदाबाद में CNG की कीमत ₹1.50 बढ़कर ₹83.77 प्रति किलो हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात के अहमदाबाद में एक बार फिर सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। अदानी टोटल गैस ने सीएनजी के दाम में ₹1.50 प्रति किलो का इजाफा किया है, जिसके बाद नई कीमत ₹83.77 प्रति किलो हो गई है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब आम लोग पहले से ही महंगाई के दबाव से जूझ रहे हैं।

रोजमर्रा के सफर पर पड़ेगा असर

सीएनजी का इस्तेमाल बड़ी संख्या में ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और निजी वाहनों में होता है। ऐसे में कीमत बढ़ने का सीधा असर आम लोगों के दैनिक खर्चों पर पड़ेगा। रोजमर्रा के सफर की लागत बढ़ने से मध्यम वर्ग और रोज कमाने-खाने वाले लोगों के बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ना तय है।

1 अप्रैल से लगातार बढ़ रही हैं कीमतें

1 अप्रैल से ही ईंधन और अन्य जरूरी चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बढ़ती महंगाई के बीच यह नई बढ़ोतरी लोगों के लिए एक और झटका मानी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय हालात का असर भारत तक

हाल ही में देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी भारी बढ़ोतरी की गई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹195.50 तक बढ़ा दिए थे।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध की स्थिति का असर अब भारत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अब तक सरकार स्थिति को नियंत्रण में बता रही थी, लेकिन वाणिज्यिक एलपीजी और विमान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने संकेत दे दिए हैं कि संकट गहराता जा रहा है।

आगे और बढ़ सकती है महंगाई

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहा संघर्ष लंबा खिंचता है, तो ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे हालात में महंगाई का असर और तेज होगा, जिसका सीधा बोझ आम लोगों पर पड़ेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा