हालात

बापू की 150वीं जयंती पर गुजरात में ‘गांधी संदेश यात्रा’ निकालेगी कांग्रेस

राज्य के सभी वरिष्ठ पार्टी नेताओं के मार्च में हिस्सा लेने की उम्मीद है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोडवाडिया ने कहा कि इस 400 किलोमीटर की पोरबंदर-साबरमती यात्रा के दौरान कई गांवों और शहरों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महात्मा गांधी के संदेशों का प्रसार करने के लिए गुजरात कांग्रेस ने दो जगहों से साबरमती तक एक मार्च निकालने का फैसला लिया है। इनमें से एक गांधीजी का जन्मस्थान पोरबंदर है और दूसरी जगह है डांडी जो 'नमक सत्याग्रह' के लिए मशहूर है। इस मार्च की शुरुआत 27 सितम्बर से होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर को साबरमती आश्रम में होगा। गुजरात कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि इस मार्च को 'गांधी संदेश यात्रा' का नाम दिया गया है जिसका उद्देश्य बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी विचारधारा का प्रसार करना है।

Published: undefined

राज्य के सभी वरिष्ठ पार्टी नेताओं के मार्च में हिस्सा लेने की उम्मीद है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोडवाडिया ने कहा कि इस 400 किलोमीटर की पोरबंदर-साबरमती यात्रा के दौरान कई गांवों और शहरों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

राजीव गांधी की 75वीं जयंती के चलते कांग्रेस के लिए यह साल भी खास है। पार्टी ने महात्मा गांधी के बयान के साथ एक पोस्टर जारी किया है, 'किसी को आंतरिक सफाई के लिए उसी नियम से काम करना चाहिए, जो बाहरी स्वच्छता के लिए किया जाता है।'

Published: undefined

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा साफ-सफाई पर जोर दे रही है लेकिन सभी जानते हैं कि यह महज राजनीति है। कार्यक्रम के बाद पार्टी गांधीवादी मूल्यों पर सेमिनार और व्याख्यान आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम को सभी राज्यों में दोहराए जाने की संभावना है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 20 से अधिक लोग घायल, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

  • ,
  • FIFA WC 2026: 'बिल्ड-अप प्ले बहुत धीमा था', विश्व कप से बाहर होने के बाद जर्मनी में गहरी निराशा