हालात

गुजरात में राष्ट्र कथा शिविर में आग लगने से 3 बच्चियों की मौत, 15 की हालत गंभीर

गुजरात के उपलेटा के प्रासंला में राष्ट्र कथा शिविर में आग लगने से 3 बच्चियों की मौत हो गई, जबकि 15 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस शिविर में 15 हजार बच्चियां हिस्सा ले रही थीं।  

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  गुजरात में राष्ट कथा शिविर में आग लगने से 3 बच्चियों की मौत

गुजरात के उपलेटा के प्रासंला में राष्ट्र कथा शिविर का आयोजन किया गया था जो 6 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक चलना था लेकिन इस दौरान कथा शिवर हादसे के भेट चढ़ गया। कथा शिवर में आग लगने से 3 बच्चियों की मौत हो गई, जबकि 15 की हालत गंभीर बनी हुई है। अग लगने के बाद भगदड़ जैसी स्थिती हो गई थी। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इस कथा शिविर में तकरीबन 15 हजार बच्चियों ने हिस्सा लिया था।

12 जनवरी की देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। टेंट में लगी यह आग तेजी से फैली और आग की चपेट में आने से लगभग 80 टेंट जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची 15 दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के बाद पुलिस ने का कहना है कि वह इस हादसे की जांच कर रही है कि आखिर यह आग कैसे लगी है।

फोटो: सोशल मीडिया 

10 जनवरी को इस कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया था। 12 जनवरी को आग लगने वाले दिन अभिनेता मुकेश खन्ना भी मौजूद थे। हालांकि आग लगने से पहले वह कार्यक्रम से जा चुके थे।

श्री वैदिक मिशन ट्रंस्ट पिछले 18 वर्ष से प्रांसला में दस दिन का यूथ कैंप आयोजित करती आ रही है, यह कार्यक्रम राष्ट्र कथा शिविर श्रृंखला के तहत कराया जा रहा था। इस कैंप के जरिए लोगों को एक मंच दिया जाता हा जहां युवाओं के न्यूट्रीशन सहित राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, धार्मिक मेलजोल सहित मार्शल आर्ट आदि की ट्रेनिंग दी जाती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: यूपीआई लेनदेन पर लगा ‘मोदी टैक्स’, प्रधानमंत्री ने अमेरिकी दबाव में समर्पण किया: कांग्रेस

  • ,
  • सावधान दिल्लीवालों! सितंबर में डराने लगे डेंगू और मलेरिया के आंकड़े, MCD ने जारी किया अलर्ट

  • ,
  • नशे के खिलाफ पंजाब कांग्रेस का शंखनाद, पायलट के नेतृत्व में चीमा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में हाहाकार, 5 महीने के निचले स्तर पर फिसला निफ्टी, सोना भी टूटा, चांदी की चाल थमी

  • ,
  • 'बुलडोजर न्याय' पर कलकत्ता HC का हथौड़ा! बिना कानूनी प्रक्रिया ढहाई इमारत, तो अब देंगे नया मकान, 10 लाख मुआवजा भी!