
गुजरात के अहमदाबाद के ढोलका शहर में मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार 'स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी)' के सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी
Published: undefined
ढोलका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के करीब पांच बजे एसयूवी के शहर के पास एक राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा जाने से हुई। अधिकारी ने बताया कि एसयूवी गुजरात के बोटाद जिले से दाहोद जा रही थी।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को अहमदाबाद के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined