
गुरुग्राम के सेक्टर 44 में एक स्कूल बस ने साइकिल सवार दंपति को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई। बस दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की थी। पुलिस अधिकारी अनिल यादव ने कहा कि पीड़ितों की पहचान गयासुदीन और उसकी पत्नी अंजू के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में बतौर हेल्पर काम करते थे। घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर फरार हो गए।
Published: undefined
घटना आज सुबह करीब 7:00 बजे की है जब करीब ग्यासुद्दीन अपनी पत्नी अंजू के साथ साइकिल से नौकरी पर जा रहे थे तभी पीछे से आई स्कूल बस ने दोनों को रौंद दिया। जिससे ग्यासुद्दीन की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंजू ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।
Published: undefined
घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात को बाधित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। फिलहाल वहां भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दी गई है।
अनिल यादव ने कहा, “मृतक दंपत्ति पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और यहां किराए पर रहते थे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।”
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined