हालात

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: अजय मिश्रा एडवोकेट कमिश्नर के पद से हटाए गए, सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए दो दिन का समय मिला

वाराणसी की एक अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार को अजय मिश्रा को एडवोकेट कमिश्नर के पद से हटा दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

वाराणसी की एक अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार को अजय मिश्रा को एडवोकेट कमिश्नर के पद से हटा दिया। उन्हें कथित तौर पर मीडिया के समक्ष वीडियो सर्वेक्षण के बारे में जानकारी लीक करने के लिए हटाया गया है।

अब विशाल सिंह को एडवोकेट कमिश्नर (अधिवक्ता आयुक्त) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बीच, अदालत ने अधिवक्ता आयुक्त को वीडियो सर्वेक्षण पर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो दिन का समय दिया है।

इस बीच हिंदू याचिकाकर्ताओं ने वाराणसी की एक अदालत में एक नई याचिका दायर की है, जिसमें 'नंदी' की प्रतिमा और 'शिवलिंग' के बीच स्थित एक दीवार को गिराने की मांग की गई है, जिसका दावा उन्होंने वीडियो सर्वेक्षण के दौरान किया है।

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि शिवलिंग के आसपास की दीवार और मलबे को गिरा दिया जाना चाहिए और तथ्यों की पुष्टि के लिए नए सिरे से सर्वेक्षण किया जाना चाहिए। दीवार मस्जिद के पूर्वी हिस्से में स्थित है। कोर्ट ने याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

  • ,
  • खेल: राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, प्रीति-अंकुश स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेकाबू, चार जिलों में कर्फ्यू, पीएम बालेन शाह के खिलाफ लोगों में गुस्सा

  • ,
  • सिनेजीवन: 2015 में मेडिकल एंट्रेंस पेपर लीक होने से टूट गई थीं मानुषी छिल्लर और जाह्नवी संग रीयूनियन पर भावुक हुए ईशान

  • ,
  • दिल्ली दंगाः अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा