हालात

महंगाई पर हल्ला बोल रैली: राहुल- प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा- 'राजा' को जनता की तकलीफ सुननी पड़ेगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को ज़रूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल' रैली से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त आज, लोगों को ज़रूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महंगाई को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री को घेरा है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। उन्हें जनता की तकलीफें सुननी ही पड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

दूसरी ओर दिल्ली के रामलीला मैदान पर पहुंचे युवा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रैली में राजस्थान से आकर कुछ डिग्रीधारक युवक रास्ते पर पकोड़ा तलकर केंद्र सरकार और महंगाई का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही रैली में विरोध के अलग अलग तरीके दिखाई दे रहे हैं। खासतौर से प्रधानमंत्री के पकौड़े वाले बयान को लेकर कांग्रेस के युवा डिग्रीधारक कार्यकर्ता रास्ते पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में पकोड़े लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली: डिग्रीधारी युवकों ने पकौड़े तलकर किया विरोध प्रदर्शन, पूछा- रोजगार कहां है?

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'