हालात

हरियाणा चुनाव: कुमारी शैलजा ने कहा- नहीं पिछड़ रही कांग्रेस, हमारे पक्ष में ही आएंगे नतीजे

कुमारी शैलजा ने कहा, “आप देखिएगा कि कुछ देर बाद बीजेपी भी राग अलापेगी। इन लोगों को प्रदेश में हार का मुंह देखना होगा। इन लोगों के पास जनता को दिखाने के लिए कुछ नहीं बचा है।”

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Hindustan Times

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने मंगलवार को दावा किया कि प्रदेश में हमारी पार्टी जीत हासिल करेगी। उनसे जब शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के पिछड़ने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने दो टूक कहा कि कोई नहीं पिछड़ रहा है। राहुल गांधी की रहनुमाई में हम लोग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “इतनी जल्दी किसी अंतिम नतीजे पर पहुंच जाना उचित नहीं है। कुछ भी हो सकता है। अभी किसी का भी किसी निष्कर्ष पर पहुंच जाना उचित नहीं रहेगा। अभी किसी को भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। मैं दावे के साथ कहती हूं कि अंतिम नतीजे कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे। कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश में अगली सरकार बनाने जा रही है।”

कुमारी शैलजा ने कहा, “आप देखिएगा कि कुछ देर बाद बीजेपी भी राग अलापेगी। इन लोगों को प्रदेश में हार का मुंह देखना होगा। इन लोगों के पास जनता को दिखाने के लिए कुछ नहीं बचा है।”

इस बीच, जब उनसे सीएम फेस के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने दो टूक कहा, “राहुल गांधी की रहनुमाई में सभी मिलकर चुनाव लड़ा है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा