हालात

हरियाणा चुनावः करनाल में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों का हंगामा, प्रशासन पर मनमानी का लगाया आरोप

कांग्रेस समर्थक ने कहा कि शुरुआत से ही कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र राठौर बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन बाद में कहा गया कि मशीनें खराब हैं। जब उन्होंने काउंटिंग पर सवाल उठाए तो मनमानी करते हुए वीरेंद्र राठौर को पीछे कर दिया गया। इसी वजह से हम प्रदर्शन कर रहे हैं।

हरियाणा के करनाल में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों का हंगामा, प्रशासन पर मनमानी का लगाया आरोप
हरियाणा के करनाल में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों का हंगामा, प्रशासन पर मनमानी का लगाया आरोप फोटोः IANS

हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के बाद नतीजे घोषित होना शुरू हो गए हैं। इस बीच, करनाल में एक मतदान केंद्र के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र राठौर के समर्थकों ने प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उनकी पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों के साथ धक्का मुक्की भी हुई।

Published: undefined

दरअसल, करनाल में मतगणना के बीच काफी देर तक रूझान जारी नहीं किए गए और फिर इसी बीच दावा किया गया कि बीजेपी के उम्मीदवार हरविंदर कल्याण ने जीत दर्ज कर ली है। इस ऐलान के बाद माहौल गर्मा गया और कांग्रेस प्रत्याथी के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रशासन पर सवाल उठाए।

Published: undefined

कांग्रेस के एक समर्थक ने कहा कि शुरुआत से ही कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र राठौर बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन बाद में कहा गया कि मशीनें खराब हैं। जब उन्होंने काउंटिंग पर सवाल उठाए तो मनमानी की गई। प्रशासन और सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने आगे कहा, “वीरेंद्र राठौर जीत रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें पीछे कर दिया गया। इसी वजह से हमने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है।“

Published: undefined

फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र राठौर के समर्थक सड़क पर बैठ गए हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हरियाणा में मतगणना के रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई दे रही है और कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • MP के रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 3 लोगों की मौत, 10 घायल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक हलचल थमने से कच्चा तेल 2.1% सस्ता और देश के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावे मामले से जुड़ी प्राथमिकी ‘धोखा’, बड़े लोगों को बचाया जा रहा : अरविंद केजरीवाल

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में जांच और एफआईआर दर्ज कराकर क्या योगी ने आरएसएस को शर्मिंदगी से बचा लिया?

  • ,
  • पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने यूपी में प्रधानों को प्रशासक बनाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा चुनाव का स्पष्ट रोडमैप