हालात

हरियाणा में किसानों ने खोद डाला दुष्यंत चौटाला के लिए बना हेलीपैड, रद्द करना पड़ा दौरा

किसानों के विरोध को चलते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का दौरा रद्द करना पड़ा। किसानों का कहना है कि जब तक दुष्यंत चौटाला कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का समर्थन नहीं करते तब तक उन्हें क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौटाला इस्तीफा देकर किसानों के बीच आएं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा में किसानों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अंबाला में सीएम मनोहर लाल खट्टर के काफिले को काले झंडे दिखाने के बाद अब जिंद में किसानों ने राज्य के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के लिए बनाए गए हेलीपैड को खोदकर अपना गुस्सा निकाला है। किसानों ने मांग की है कि दुष्यंत कृषि कानूनों के खिलाफ इस्तीफा देकर किसानों के बीच आएं।

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला को गुरुवार को जिंद जिले के उचाना में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। उनके हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए उचाना में एक हेलीपैड बनाया गया था। लेकिन किसानों ने चौटाला के लिए बनाए गए उस हेलीपैड को फावड़े से खोद डाला। इस दौरान किसानों ने दुष्यंत चौटाला गो बैक के नारे भी लगाए।

इलाके के किसानों के विरोध को देखते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का दौरा रद्द कर दिया गया। विरोध कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक दुष्यंत चौटाला कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का समर्थन नहीं करते तब तक उन्हें क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां जो भी नेता आएगा उसका इसी तरह विरोध किया जाएगा। किसानों ने कहा कि जेजेपी नेता और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इस्तीफा देकर किसानों के बीच आएं।

गौरतलब है कि केंद्र के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ हरिययाणा में किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। दो दिन पहले मंगलवार को अंबाला में किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काफिले को रोक कर काले झंडे दिखाए थे और जमकर नारेबाजी की थी। हालांकि, इस मामले में अब हरियाणा पुलिस ने 13 किसानों के खिलाफ हत्या के प्रयास और दंगे फैलाने का मामला दर्ज किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?