हालात

हरियाणा: राहुल गांधी अचानक पहुंचे सोनीपत, खेत में किसानों-मजदूरों से की मुलाकात, धान की रोपाई की, ट्रैक्टर भी चलाया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोनीपत के मदीना गांव में किसानों और मजदूरों से बातचीत की और फसल की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर भी चलाया और धान की रोपाई भी की।

सोनीपत के मदीना गांव में राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाते हुए। फोटो: सोशल मीडिया
सोनीपत के मदीना गांव में राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाते हुए। फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को सुबह अचानक सोनीपत के मदीना गांव पहुंच गए। उन्होंने गांव के खेतों में काम कर कर रहे किसानों और मजदूरों से बातचीत की और फसल की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर भी चलाया और धान की रोपाई भी की। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में एक बाइक मैकेनिक की दुकान गए हुए थे।

दरअसल राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अचानक अपना कार्यक्रम बदला और सोनीपत का रुख कर लिया। वह हाईवे से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाईपास के रास्ते गोहाना की तरफ रवाना हुए। वहां से वह बरोदा के गांव मदीना में करीब सात बजे पहुंचे गए। 

इस दौरान उन्होंने रास्ते में कई जगह खेतों का निरीक्षण किया। मदीना में उन्होंने खेतों में धान रोपाई की जानकारी ली और खुद भी मजदूरों के साथ धान रोपने लगे। अपने बीच अचानक से राहुल गांधी को देखकर लोग भी हैरान हो गए।

बीते दिनों ही राहुल गांधी दिल्ली के करोल बाग मार्केट पहुंचे थे। उन्होंने यहां मार्केट के वर्कर्स और साइकिल व्यापारियों से बातचीत की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने बाइक मैकेनिक्स के साथ बातचीत की और बाइक ठीक करते हुए दिखाई दिए थे। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा था कि यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी और शान है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक ही करता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान

  • ,
  • राम पुनियानी का लेखः 'निर्वाचित तानाशाही' की अभेद्य दीवार में छेद, युवाओं ने दिखाया रास्ता

  • ,
  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'