हालात

हरियाणा: पलवल में भीषण सड़क हादसे के बाद मची चीख पुकार, कांवड़ियों से भरी गाड़ी पलटी, 3 की मौत, 11 लोग घायल 

हरियाणा के पलवल में उस समय चीख-पुकार मच गई जब कांवड़ियों से भरे गाड़ी का अचानक टायर फट गया और वह सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में तीन कावड़ियों की मौके पर मौत हो गई और 11 गंभीर रुप से घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा के पलवल में भीषण सड़क हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि सोहना से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे तीन कावड़ियों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि 11 कांवड़िए घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा कावडियों को ले जा रहे टाटा 407 का अचानक टायर फटने से हुआ है। टायर फटने के बाद गाड़ी सड़क पर ही पलट गयी।

खबरों के मुताबिक, कांवड़िये टाटा 407 से कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे कि तभी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई और हादसे में तीन कांवड़ियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी हादसे के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकालने का काम शुरू किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान निरज, राहुल और विक्रम निवासी सोहना की ढाणी के रुप में हुई है। वही निरज, जसवंत, अमित, अमरजीत, गजय सिंह, मोहित, मोहित सैनी, तरुण सैनी, सचिन, गंगाराम और जतिन इस हादसे में घायल हैं, जिन्हें गंभीर हालात के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने घायल गंगाराम के बयान पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 27 Jul 2019, 11:31 AM IST

  • सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सावन के आखिरी सोमवार पर सिंहेश्वर धाम में भगदड़

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान-MP समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

  • ,
  • मझगांव में गणेश प्रतिमा लाने के जुलूस के दौरान अंडे फेंकने का आरोप, दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

  • ,
  • महाराष्ट्र के अमरावती में बड़ा हादसा, जिला स्त्री अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, 6 घायल