हालात

हरियाणा: स्वतंत्रता दिवस पर बदमाशों का आतंक देखिए! दो युवकों को मारी गोली, अस्पताल में कराए गए भर्ती

रेवाड़ी के गोकलगढ़ गांव में बाइक सवार तीन आरोपियों ने दो युवकों पर गोली चला दी। दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा के रेवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। एक तरफ स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम करने के वादे किए थे। दूसरी तरफ बेखौफ बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग की, जिससे लोग दहशत में आ गए।

इस घटना में दो युवकों को गोली लगी है। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गोकलगढ़ गांव में बाइक सवार तीन आरोपियों ने दो युवकों पर गोली चला दी। दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। घायल युवक ने बताया कि घटना के वक्त वह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने आकर गोली चला दी।

नागरिक अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि घायल हालत में गोकलगढ़ से दो लोग, यशपाल और सोनू आए हैं। दोनों को गन शॉट की इंजरी है। घायल युवकों ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अपील पर ट्रंप का सख्त रुख, कहा- ‘बातचीत करेंगे, लेकिन युद्धविराम खत्म हो चुका है’