हालात

हरियाणाः रेवाड़ी फैक्टरी विस्फोट मामले में तीन और श्रमिकों की मौत, मृतकों की संख्या 10 हुई

बॉयलर में विस्फोट के मामले में पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया था। मामले में ठेकेदार और अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक श्रमिक राज कुमार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

 रेवाड़ी फैक्टरी विस्फोट मामले में तीन और श्रमिकों की मौत, मृतकों की संख्या 10 हुई
रेवाड़ी फैक्टरी विस्फोट मामले में तीन और श्रमिकों की मौत, मृतकों की संख्या 10 हुई फोटोः सोशल मीडिया

हरियाणा के रेवाड़ी में पिछले हफ्ते कल-पुर्जे बनाने वाली फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट से घायल हुए तीन और श्रमिकों की शुक्रवार को मौत होने से इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। यह विस्फोट 16 मार्च को धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में हुआ था। घटना में 40 कर्मचारी घायल हो गए थे।

धारूहेड़ा थाना के प्रभारी जगदीश चंद ने बताया, ‘‘पीजीआईएमएस अस्पताल, रोहतक में रेवाड़ी विस्फोट में घायल दो श्रमिकों की आज इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पीजीआईएमएस अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की थी। सीएम सैनी ने कहा था कि उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं और सरकार इसके निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी।

पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट 16 मार्च को धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में हुआ था। घटना में 40 कर्मचारी घायल हो गए थे। बॉयलर में विस्फोट के मामले में पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया था। मामले में ठेकेदार और अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक श्रमिक राज कुमार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा