हालात

हाथरस गैंगरेप: जबरन दाह संस्कार पर राहुल बोले- बेटी का रेप-कत्ल हुआ, तथ्य दबाए गए, अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया

देर रात पीड़िता का शव एंबुलेस में हाथरस में उसके गांव पहुंचा। ग्रामीणों और परिजनों ने भारी विरोध किया। परिजन रोते-बिलखते रहे। पुलिस से मना करते रहे, बावजूद इसके पुलिस ने एक नहीं सुनी और विरोध के बीच पीड़िता का अंतिम संस्कार आधी रात को ही करा दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हाथरस गैंगरेप पीड़िता का उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा जबरन अंतिम संस्कार कराने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भारत की एक बेटी का रेप-कत्ल किया जाता है, तथ्य दबाए जाते हैं और अन्त में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया जाता है। ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है।”

Published: undefined

गौरतलब है कि देर रात करीब एक बजे पीड़िता का शव एंबुलेस में दिल्ली से हाथरस में उसके गांव पहुंचा। ग्रामीणों और परिजनों ने भारी विरोध किया। परिजन रोते-बिलखते रहे। पुलिस से मना करते रहे, बावजूद इसके पुलिस ने एक नहीं सुनी और भारी विरोध के बीच पीड़िता का अंतिम संस्कार आधी रात को ही करा दिया। तनाव को देखते हुए इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिसबल की पहले से ही तैनाती की गई थी। पुलिस की इसी कार्यशैली पर राहुल गांधी सवाल खड़े किए हैं।

बताया जा रहा है कि जब पीड़िता शव एंबुलेंस में पहुंचा तो बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच गए थे। इस दौरान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर ही लेट गए। लोग इस बात पर अड़ गए थे कि अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। इस बची ग्रामीणों की पुलिस से धुक्का-मुक्की भी हुई।

Published: undefined

बताया जा रहा है कि एसपी और डीएम पीड़िता के पिता को अंतिम संस्कार के लिए मनाने में जुटे हुए थे। पीड़िता की मां ने रोते हुए पुलिस से कहा कि बच्ची के शव को एक बार घर जाने दीजिए। लेकिन पुलिस इसके लिए तैयार नहीं। आखिरकार जब परिजन नहीं माने तो जबरन पुलिस ने पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया।

हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में बूलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को युवती के साथ दरिंदगी हुई थी। सुबह युवती अपनी मां के साथ खेत में चारा लाने गई थी। इसी बीच गांव के ही चार युवक उसे खींचकर बाजरे के खेत में ले गए। जहां उन चारों ने उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। आरोपियों ने लड़की को बुरी तरह पीटा और मरा हुआ छोड़कर फरार हो गए।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, कहा- प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह

  • ,
  • खेल: जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस कर रहे किशन और अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

  • ,
  • वैश्विक भुखमरी पर UN का अलर्ट: 13 हॉटस्पॉट देशों में हालात बेकाबू, लाखों लोगों पर मंडराया भुखमरी का साया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 के निर्माता को हाईकोर्ट का नोटिस और AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा