हालात

'द केरल स्टोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 15 मई को सुनवाई, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर

याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा पारित 5 मई के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें कहा गया था कि फिल्म में इस्लाम या मुसलमानों के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है और केरल जैसे धर्मनिरपेक्ष राज्य में इस फिल्म के कारण कुछ भी गलत नहीं होने वाला है।

सुप्रीम कोर्ट फिल्म 'द केरल स्टोरी' के खिलाफ याचिका पर 15 मई को सुनवाई के लिए तैयार
सुप्रीम कोर्ट फिल्म 'द केरल स्टोरी' के खिलाफ याचिका पर 15 मई को सुनवाई के लिए तैयार फोटोः सोशल मीडिया

विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर रोक लगाने से केरल हाईकोर्ट के इनकार करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 मई को सुनवाई करने पर सहमत हो गया। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा की खंडपीठ के समक्ष इस याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया, जिस पर खंडपीठ मामले की सुनवाई अगले सोमवार को करने के लिए तैयार हो गई।

याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा पारित 5 मई के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें कहा गया था कि फिल्म में इस्लाम या मुसलमानों के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। फिल्म की रिलीज के दिन केरल उच्च न्यायालय ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि केरल जैसे धर्मनिरपेक्ष राज्य में इस फिल्म के कारण कुछ भी गलत नहीं होने वाला है।

हाईकोर्ट ने कहा था, "अगर फिल्म को केरल में प्रदर्शित किया जाता है तो कुछ भी नहीं होने वाला है। टीजर और फिल्म के पूर्वावलोकन की जांच करने पर ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया, जो किसी भी धर्म के खिलाफ हो। इसमें आईएस का संदर्भ है। देश में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जो आईएस को संदर्भित करती हैं। अदालत यह समझने में असफल है कि यह फिल्म समाज के खिलाफ कैसे होगी, क्योंकि सेंसर बोर्ड ने भी प्रमाणीकरण दिया है। फिल्म का आधार प्रकृति में काल्पनिक है और जब अतीत में काल्पनिक विषयों को मंजूरी दी गई है, तो कोई इस फिल्म की स्क्रीनिंग को कैसे रोक सकता है।"

इस बीच, यह पता चला है कि फिल्म के निर्माताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और तमिलनाडु के सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज नहीं करने के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि यह कलात्मक स्वतंत्रता के खिलाफ है। सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म शुक्रवार को देश भर में रिलीज हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो