हालात

ट्रैक्टर रैली हिंसा पर दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, केंद्र ने अब तक की कार्रवाई का ब्योरा दिया

दिल्ली हाईकोर्ट ने आज राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा और लाल किले पर उपद्रव के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की।

फाइल फोटोः IANS
फाइल फोटोः IANS 

केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उसने 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के खिलाफ पर्याप्त कदम उठाए हैं। गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय राजधानी के कई स्थानों पर किसान और पुलिस से भिड़ गए थे। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी लाल किले पर पहुंचे और वहां की गुंबदों पर धार्मिक झंडे फहरा दिए थे।

दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.एन. पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ राजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन किसान ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा और लाल किले पर उपद्रव के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) और दिल्ली पुलिस को उचित दिशा-निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया, "इस मामले में प्राथमिक कदम उठाए गए हैं। 26 जनवरी को हुई हिंसा के संबंध में 43 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से 13 एफआईआर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में ट्रांसफर कर दी गईं हैं। हम कुछ एफआईआर में गैरकानूनी सभा (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं को शामिल कर रहे हैं, जिसमें 'सिख फॉर जस्टिस' संस्था भी शामिल है।"

सुनवाई के दौरान पीठ ने अधिकारियों को यह जांच करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिया कि लाल किले पर ऐसी घटना कैसे हो सकती है। पीठ ने कहा कि यह सुरक्षा-व्यवस्था में गंभीर खामी को दर्शाता है। पीठ ने लाल किले की घटना को काफी गंभीरता से लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे