हालात

धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, हर रोज बैठेगी 5 जजों की संविधान पीठ

सुप्रीम कोर्ट आज से जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त किये जाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ सुनवाई करेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आज से सुप्रीम कोर्ट अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ बुधवार से रोजाना सुनवाई करेगी। इस पीठ में  न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत शामिल हैं।

बता दें कि केंद्र ने 5 अगस्त 2019 को पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा छीन लिया था और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया है। अनुच्छेद 370 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के प्रावधानों को निरस्त करने को चुनौती देने वाली कई याचिकाएं दायर की गई है। जिन्होंने पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • हम हैं कामयाब-15: बचपन में ड्राइंग बनाने के शौक़ ने पीयूष श्रीवास्तव को बना दिया वास्तुकला का विशेषज्ञ

  • ,
  • झारखंड: 'सरकार ने मान ली छात्रों की 98% मांगें', प्रदर्शन के बीच सोरेन सरकार का बड़ा दावा, BJP पर आंदोलन हाईजैक करने का आरोप

  • ,
  • 'गृह मंत्री अमित शाह को सदन में जवाब के लिए निर्देशित करें', केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखा

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, एक हफ्ते में गोल्ड ₹8,600, सिल्वर ₹15,000 महंगे