हालात

लखीमपुर खीरी मामले में आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टली, 15 मार्च को अगली सुनवाई करेगा SC

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी, जिसके विरोध में पीड़ित किसान परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

सुप्रीम कोर्ट लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचले जाने के मामले में आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ 15 मार्च को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। दरअसल केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी, जिसके विरोध में पीड़ित किसान परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। परिवार के सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख किया। भूषण ने कहा कि मामले को सुनवाई के लिए शुक्रवार को सूचीबद्ध किया जाना था, लेकिन यह सूची में नहीं था।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा: "इसे मंगलवार को सूचीबद्ध कीजिए।" भूषण ने याचिका पर तत्काल सुनवाई पर जोर देते हुए कहा, "मामले में एक प्रमुख गवाह पर हमला हुआ था।"

सुप्रीम कोर्ट 4 मार्च को किसानों के परिजनों की याचिका पर 11 मार्च को सुनवाई के लिए तैयार हो गया था। भूषण ने प्रस्तुत किया था कि मामले के अन्य आरोपी भी मिश्रा को जमानत देने के आदेश का हवाला देते हुए जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

  • ,
  • खेल: राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, प्रीति-अंकुश स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेकाबू, चार जिलों में कर्फ्यू, पीएम बालेन शाह के खिलाफ लोगों में गुस्सा

  • ,
  • सिनेजीवन: 2015 में मेडिकल एंट्रेंस पेपर लीक होने से टूट गई थीं मानुषी छिल्लर और जाह्नवी संग रीयूनियन पर भावुक हुए ईशान

  • ,
  • दिल्ली दंगाः अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा