हालात

बिहार में दिल दहला देने वाली घटना, BJP नेता ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली

बिहार के मुंगेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उनकी भी मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के मुंगेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उनकी भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, लाल दरवाजा मोहल्ला स्थित बीजेपी नेता अरुण यादव के घर से लगातार दो गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज सुनकर जब लोग वहां इकट्ठे हुए और उनके कमरे में देखा गया तो अरूण यादव (40) और उनकी पत्नी प्रीति देवी (35) के शव पड़े थे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जब उसे तोड़ा गया तो पत्नी प्रीति देवी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था जबकि उनके पति का शव बिस्तर पर था।

आशंका जताई जा रही है कि बीजेपी नेता ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार खुदकुशी ली। अरुण यादव बीजेपी के ओबीसी मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष थे जबकि प्रीति कुमारी मुंगेर नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद के लिए प्रचार प्रसार में जुटी थी।

कोतवाली के थाना प्रभारी डी के पांडेय ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक कट्टा और गोली बरामद की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Jun 2022, 9:37 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?