यूपी से दिल दहला देने वाली खबर! मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने हाथ-पैर में ठोकी कीलें, युवक ने लगाया गंभीर आरोप
यूपी के बरेली में पुलिस ने फेस मास्क नहीं पहनने पर एक व्यक्ति के हाथ और पैरों में कील ठोक दीं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है। हालांकि पुलिस ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि आरोपी ने खुद के बचाव के लिए खुद के हाथ-पांव में ये कीलें ठोंक दी है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
कोरोना के कहर के बीच उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने युवक के हाथ और पैर में कीलें ठोक दी। यह आरोप युवक ने पुलिस पर लगाया है। उधर, पुलिस ने युवक के आरोप को नकार दिया है।
Published: 27 May 2021, 9:04 AM IST
लेकिन पुलिस का कहना है कि मास्क पहनने की चेतावनी देने पर उसने पुलिस से बदतमीजी की और फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने खुद ही अपने हाथ पैरे में कीलें ठोक ली है। बताया जा रहा है कि रंजीत बरेली के एसएसपी दफ्तर में पुलिस की शिकायत लेकर गया था। उसका आरोप है कि मास्क ना पहनने पर पुलिस ने उसे डंडे मारे। जब उसने इसका विरोध किया तो चौकी ले जाकर उसकी आंख में पट्टी बांधी और उसके हाथ-पांव में कीलें ठोक दी।
Published: 27 May 2021, 9:04 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए