
देश की राजधानी दिल्ली में अब सर्दी धीरे-धीरे विदा लेती नजर आ रही है। दोपहर की तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों को गर्मी का अहसास कराने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14°C और अधिकतम 31°C रहने की संभावना है।
आने वाले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं और आसमान साफ रहने से धूप तेज रहेगी।
Published: undefined
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 26-27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में, 27-28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
Published: undefined
दक्षिण भारत की बात करें तो 26 फरवरी यानी आजअंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
कर्नाटक और तेलंगाना में भी इसी दिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। महाराष्ट्र और पूर्वी भारत में भी शुरुआती दो दिनों के बाद तापमान में वृद्धि की संभावना है।
Published: undefined
राजस्थान में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और दिन का तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.3°C दर्ज किया गया, जबकि लूणकरनसर में न्यूनतम तापमान 10.5°C रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आने वाले दिनों में भी राज्य में सूखा और गर्म मौसम बना रहेगा। अजमेर, अलवर, जयपुर, पिलानी, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर और चूरू जैसे कई शहरों में दिन का तापमान 30°C से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हाल ही में बर्फबारी हुई। पूर्वी सिक्किम में त्सोमगो झील के पास भारी हिमपात के कारण सड़कें बंद हो गईं, जिससे 541 वाहनों में सवार 2,700 से ज्यादा पर्यटक फंस गए। हालांकि प्रशासन ने शेराथांग और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से बर्फ हटाकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined