हालात

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी करेगी बेहाल, 42 डिग्री पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 अप्रैल से पारा बढ़ना शुरू होगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंच जाएगा। ठीक इसी तरह 7 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी करेगी बेहाल, 42 डिग्री पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी करेगी बेहाल, 42 डिग्री पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट फोटोः IANS

दिल्ली में भीषण लू का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को राजधानी समेत कई राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। 6 या 7 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले छह दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के लोग भी झुलसाने वाली गर्मी झेलने को मजबूर होंगे।

Published: undefined

मौसम विभाग ने इन इलाकों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल से जून के बीच भारत में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। इस अवधि में आमतौर पर खूब लू चलती है। इस साल गर्मी और भी खतरनाक रूप ले सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है।

Published: undefined

मौसम विभाग की मानें तो 5 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की आशंका जताई गई है और दिन के समय तेज हवाओं का सामना भी लोगों को करना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 अप्रैल से पारा बढ़ना शुरू होगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंच जाएगा। ठीक इसी तरह 7 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है।

Published: undefined

8 अप्रैल को मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन इन दोनों दिनों में बहुत ज्यादा उमस और गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। दिन के वक्त तेज चल रही हवाओं और लू के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिकी कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, अब पूरी दुनिया पर लगाया 10% एक्स्ट्रा ग्लोबल टैरिफ

  • ,
  • 'कुछ नहीं बदलेगा, भारत को शुल्क देना होगा और हम शुल्क नहीं देंगे', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्रंप

  • ,
  • 'आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी...', अमेरिका के साथ ट्रेड डील में PM मोदी के ‘आत्मसमर्पण’ पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

  • ,
  • राजधानी दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश! लश्कर के आतंकियों द्वारा IED ब्लास्ट का इनपुट, लाल किला-चांदनी चौक निशाने पर

  • ,
  • दिल्ली NCR में अब गर्मी दिखाएगी तेवर, 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान, तेज हवाओं के चलते AQI में सुधार