हालात

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में तूफान से भारी तबाही, 5 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी की है। IMD ने अगले पांच दिन के दौरान पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कुछ हिस्सों में आई तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तूफान की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। जिले के ज्यादातर हिस्सों में ओले पड़ने के साथ तेज हवाएं चलने से कई झोपड़ियां और घर क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। तूफान से धुपगुड़ी और मैनागुड़ी जिले के सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी की है। IMD ने अगले पांच दिन के दौरान पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, कूच बिहार और जलपाईगुड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

चक्रवात से हुए तूफान पर राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने दुख जताया है। सीएम अपना कार्यक्रम रद्द कर रविवार रात ही को जलपाईगुड़ी पहुंचीं। उन्होंने इलाके का जायजा लिया और चक्रवात से प्रभावित लोगों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा भी किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

  • ,
  • दिल्ली छात्र प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पुलिस संयम बरते, युवाओं से हिंसा नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएं

  • ,
  • 'E20 की व्यवस्था से सिर्फ एथनॉल उत्पादकों को फायदा', कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर बोला हमला

  • ,
  • टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की विदेश जाने की अनुमति से जुड़ी याचिका

  • ,
  • केरल में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे लोग