हालात

बेंगलुरु में भारी बारिश से फिर तबाही! पॉश इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, सड़कें बनीं तालाब, IMD ने जारी किया अलर्ट

बेंगलुरु में फिर से भीषण बारिश हुई है। इससे पूरे शहर में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शहर के लोगों को चेताया है कि अगले तीन दिन भारी बारिश की आशंका है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बेंगलुरू में गुरुवार को बारिश होने की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में बुधवार रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कों, रिहायशी इलाकों में पानी भर गया और दीवारें भी गिर गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कर्नाटक की राजधानी में तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद से अधिकारियों के हाथ पांव फूले हुए हैं।

जेडीएस पार्टी कार्यालय के पास बीएमआरसीएल निर्माण स्थल के पास बनी दीवार ढह गई, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। इस घटना में सात कारें और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। दीवार के पास खड़ी कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए।

बारिश से इंदिरानगर द्वितीय चरण, इंदिरानगर में एचएएल लेआउट और एचएसआर लेआउट के आवासीय क्षेत्रों में पानी भर गया है।

बारिश के पानी में घरों के सामने खड़ी बाइक और कारें डूब गईं। घरों में पानी घुसने से कई जगहों पर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण कई वाहन सड़कों पर फंसे रहे। शिवाजीनगर ओल्ड मार्केट क्षेत्र में सड़कों पर पानी का स्तर बढ़ने के कारण दोपहिया वाहनों के मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि उनके वाहनों में बारिश का पानी बहना शुरू हो गया था।

शांतिनगर, जयनगर, विजयनगर, मैसूर रोड, मैजेस्टिक, सिटी मार्केट, राजाजीनगर, केंगेरी, उत्तरहल्ली, येलहंका, हेब्बल क्षेत्र बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए। महादेवपुरा और बेंगलुरू पूर्व, जिन क्षेत्रों में हाल ही में बाढ़ आई थी, वहां 60 से 80 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए