हालात

दिल्ली समेत 15 राज्यों में होगी तेज बारिश, मुंबई का हुआ बुरा हाल, सड़कों पर सिर्फ पानी ही पानी, स्कूल-कॉलेज बंद

देशभर में बारिश ने आफत मचा रखी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इस वक्त देश के 15 राज्य बारिश से हाई अलर्ट पर हैं। अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, मुंबई, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, असम समेत देश के कई राज्यों में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मोदी नगर, गाजियाबाद, चपरौला, फरीदाबाद, पलवल, सोहाना, बिजनौर, रुड़की, जहांगीराबाद, गुलोठी, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

Published: 03 Aug 2019, 11:59 AM IST

दूसरी ओर भारी बारिश से मुंबई का बुरा हाल है। मुंबई और आस-पास के इलाकों में शुक्रवार रात से मूसलाधार बारिश जारी है। मुंबई के कुर्ला, बांद्रा-कुर्ला परिसर, साकीनाका, अंधेरी, पवई, विद्याविहार, घाटकोपर, कंजुरमर्ग, भांडुप, मुलुंड, पवई, विले पार्ले, जोगेश्वरी, मलाड क्षेत्र में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। सड़कों पर चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वहीं मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कोकण और गोवा में रेड अलर्ट जारी किया है।

Published: 03 Aug 2019, 11:59 AM IST

मुंबई में रात से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। इसके अलावा मुंबई के अंधेरी इलाके में जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है। ट्रांस-हार्बर और खारकोपर की ओर चलने वाले कॉरिडोर में सेंट्रल रेलवे की ट्रेनें धीमी चली रही है। इससे यात्रियों को खासा परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।

Published: 03 Aug 2019, 11:59 AM IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले के डीएम ने सभी स्कूल और कॉलेजों को आज बंद करने का आदेश जारी किया है। वहीं ठाणे में आज सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। ठाणे नगर निगम ने शहर में लगातार बारिश को देखते हुए आदेश जारी किए हैं।

Published: 03 Aug 2019, 11:59 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 03 Aug 2019, 11:59 AM IST