हालात

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट मोड पर प्रशासन, लोगों से पहाड़ी इलाकों में ना जाने की अपील

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 13 जिलों में से 9 जिलों में भारी बारिश पर अलर्ट जारी किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आज 17 जुलाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

उत्तराखंड में खासकर कुमाऊं में मॉनसून फिर से तेजी पकड़ेगा। बुधवार को पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून समेत अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में कहीं कहीं गर्जना के साथ बिजली गरजने एवं तीव्र से तीव्र दौर बारिश के होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 13 जिलों में से 9 जिलों में भारी बारिश पर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों से अपील है कि पर्वतीय जिलों में सफर के दौरान वह सतर्क रहें। विदित हो कि बारिश में अकसर भूस्खलन के बाद सड़क बंद हो जाती है, जिसकी वजह से लोग फंस जाते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार