हालात

यूपी में भारी बारिश का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की गई जान, इन जिलों का हाल बेहाल

हरदोई में चार, बाराबंकी में तीन, प्रतापगढ़ और कन्नौज में दो-दो और अमेठी, देवरिया, जालौन, कानपुर, उन्नाव, संभल, रामपुर और मुजफ्फर नगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

यूपी में भारी बारिश के चलते काफी जनजीवन प्रभावित है। इस कारण से पिछले 24 घंटों में अलग अलग शहरों में 19 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कई स्थानों पर बुरी तरह पानी भर गया है। इसे देखते हुए राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों के स्कूल बंद है।

राहत आयुक्त कार्यालय से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, 13 लोगों की मौत अतिवृष्टि (अत्यधिक बारिश) के कारण हुई है, जबकि चार की मौत बिजली गिरने से और दो की डूबने से हुई। हरदोई में चार, बाराबंकी में तीन, प्रतापगढ़ और कन्नौज में दो-दो और अमेठी, देवरिया, जालौन, कानपुर, उन्नाव, संभल, रामपुर और मुजफ्फर नगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य में जुट जाना है। डीएम क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें। आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करें। जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं। नदियों के जल स्तर की निगरानी की जाए। फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए तक प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: NITI आयोग के पास INDIA ब्लॉक का मार्च रोका गया, धरने पर बैठे सांसद, गूंजे 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे

  • ,
  • 'ज्ञानेश, it’s done, bro...', चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विपक्ष के मार्च के बीच राहुल गांधी का पोस्ट

  • ,
  • बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! नवादा में दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफ से लूट, पीछा करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

  • ,
  • भारत के सामने वेस्टइंडीज की चुनौती, पहला मुकाबला लखनऊ में आज, टी20 में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है?

  • ,
  • फ्लाईदुबई फ्लाइट पर हमले की कोशिश के पीछे ईरान का हाथ? ट्रंप का दावा, वेंस बोले- ठोस सबूत...