
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कार और ट्रक में आमने-सामने से हुई टक्कर मे तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो घायल है। घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है। पुालिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे टक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है।
Published: undefined
बताया गया है कि कार में सवार परिवार चित्रकूट दर्शन करने गया था और वापस लौट रहा था, इसी दौरान सड़क पर मवेशी आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में कार की ट्रक से टक्कर हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी भी शामिल है।
इसे भी पढें: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी की कानून व्यवस्था हुई लकवाग्रस्त
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined