
देश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर के लिए आवेदन करन वाला पोर्टल www.bookmyhsrp.com बुधवार को हैक हो गया। कंपनी की साइट पर करीब 5 घंटे तक हैकरों का कब्जा रहा, जिसकी वजह से दिन भर वाहन मालिकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। हाई सेक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर के लिए वाहन मालिकों को इसी पोर्टल पर जाकर आवेदन करना पड़ता है।
Published: undefined
इस पोर्टल को चलाने वाली कंपनी रोजमार्टा ने बताया कि पोर्टल को कुछ हैकरों ने बुधवार सुबह करीब 10.50 बजे हैक कर लिया। इस कारण शाम 4.05 बजे तक पोर्टल पर कोई भी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाया। रोजमार्टा का दावा है कि आधे दिन तक पोर्टल पर कब्जा रखने के बावजूद हैकर्स साइट के डाटाबेस तक नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते वाहन मालिकों का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। इस बीच कंपनी ने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल और स्पेशल सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
Published: undefined
कंपनी ने बताया कि वेबसाइट को जब हैक किया गया, तब इसके डोमेन को ब्लॉक कर दिया गया, जिससे बुकिंग अचानक रुक गई। इसके बाद शाम में जैसे ही वेबसाइट ने वापस काम करना शुरू किया तो बुकिंग भी तेजी से आनी शुरू हो गई। रोजमार्टा ने दावा किया कि कंपनी भविष्य में ऐसी किसी स्थिति से बचने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।
Published: undefined
एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर के लिए पहले कंपनी को हर रोज ढाई हजार बुकिंग मिलती थी, लेकिन नए नियमों के बाद मंगलवार को 32 हजार बुकिंग मिली और बुधवार को 30 हजार से ज्यादा बुकिंग दर्ज हुई। बता दें कि एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर के बिना चलने वाली गाड़ियों पर 5500 रुपये तक का चालान किया जा रहा है। हालांकि, इसके लिए की गई बुकिंग की रसीद दिखाने पर चालान नहीं किया जा रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined