हालात

हिमाचल प्रदेश: भारी बर्फबारी के कारण 655 सड़कें बंद, 31 जनवरी से फिर बर्फ गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राज्य में भारी बर्फबारी और बारिश का एक और दौर आने की संभावना जताई है और 1 फरवरी के लिए भारी बर्फबारी और बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया है। 30 जनवरी को कई जिलों के लिए कोहरे और शीत लहर का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश: भारी बर्फबारी के कारण 655 सड़कें बंद, 31 जनवरी से फिर बर्फ गिरने की संभावना
हिमाचल प्रदेश: भारी बर्फबारी के कारण 655 सड़कें बंद, 31 जनवरी से फिर बर्फ गिरने की संभावना फोटोः सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के परिणामस्वरूप तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित राज्य की लगभग 655 सड़कें अभी भी यातायात के लिए अवरुद्ध हैं, जिससे सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं राज्य में सैकड़ों ट्रांसफॉर्मर खराब होने से हजारों घरों में बीजली नहीं पहुंच पा रही है।

Published: undefined

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, लाहौल और स्पीति में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 03 (लेह-मनाली) और एनएच 505 (कजा-ग्रामफू) सहित 287 सड़कें, शिमला में 135, कुल्लू में एनएच 305 (औट-लुहरी-सैंज) सहित 81, मंडी में 77, चंबा में 40, किन्नौर में 27, सिरमौर और ऊना में तीन-तीन और कांगड़ा जिले में दो सड़कें अवरुद्ध हैं।

Published: undefined

इसके अलावा, बर्फबारी के कारण राज्य में 669 ट्रांसफार्मर अभी भी खराब हैं, जिससे हजारों घरों में बिजली नहीं पहुंच पा रही है और कई शहर के इलाके और गांव अंधेरे में डूबे हैं। इनमें कुल्लू में 216, शिमला में 214, चंबा में 104, मंडी में 94, लाहौल और स्पीति में 22, सिरमौर में 13 और किन्नौर जिले में छह ट्रांसफार्मर शामिल हैं।

Published: undefined

इस बीच, राज्य के ऊंचे इलाकों जैसे किन्नौर और लाहौल तथा स्पीति में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम अधिकतर साफ रहा। मौसम विभाग ने 30 जनवरी को राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

Published: undefined

साथ ही, मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राज्य में भारी बर्फबारी और बारिश का एक और दौर आने की संभावना जताई है और 1 फरवरी के लिए भारी बर्फबारी और बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया है। 30 जनवरी को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए भी घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined