
हिमाचल प्रदेश के शिमला के समरहिल में लैंडस्लाइड हुआ है। इसकी चपेट में शिव मंदिर आ गया है। खबरों के मुताबिक, 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि मलबे में 30 लोगों के दबने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। लोग मंदिर में पूजा के लिए गए थे।
SP शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं।
Published: undefined
शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि 32-30 लोग मलबे में दबे हुए हैं। शिमला के समरहिल के पास यह घटना पेश आई है। इसी तरह फागली के लाल कोठी इलाके में 15 ढारे ढह गए हैं। मौके पर आइटीबीपी के जवान राशि ऑपरेशन चला रहे हैं। यहां भी 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ढारों में नेपाली मूल के लोग रहते हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined