हालात

यूपी में भयावह हुए कोरोना के हालात, लखनऊ में 30 फीसदी से ज्यादा हेल्थ वर्कर संक्रमित

कोविड ड्यूटी से जुड़े स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह बीमारी इतनी संक्रामक है कि हर बार जो टीम 14 दिवसीय कोविड ड्यूटी पर जाती है, उनमें से लगभग एक-चौथाई पॉजिटिव होकर लौटते हैं। वहीं गैर-कोविड टीम कोविड मरीजों की पहचान करते हुए भी संक्रमित हो रही है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां हालांत ये हैं कि राजधानी में कार्यरत लगभग 30 प्रतिशत हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें प्रमुख कोविड अस्पतालों के डॉक्टर, नर्स, तकनीशियन, वार्ड बॉय और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। इससे विभिन्न अस्पतालों में कोविड की सेवाओ पर काफी असर पड़ा रहा है।

राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि यहां एक दिन में 40 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। यह बीमारी इतनी संक्रामक है कि हर बार जो टीम 14 दिवसीय कोविड ड्यूटी पर जाती है, उनमें से लगभग एक-चौथाई पॉजिटिव होकर लौटते हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से कई होम आइशोलेशन में हैं, जबकि कुछ अस्पताल में भर्ती हैं।

राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी 2,000 कर्मचारियों में से कम से कम 600 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। आरएमएलआईएमएस के प्रवक्ता डॉ श्रीकेश सिंह ने कहा करीब 30 फीसदी स्टाफ संक्रमित हैं। वहीं गैर-कोविड टीम कोविड मरीजों की पहचान करते हुए भी संक्रमित हो रही है। उन्होंने आगे कहा, "हमने अपने कर्मचारियों को लगभग पूरी तरह से टीका लगाया है और काम करते समय उन्हें और सुरक्षित रहने को भी कहा है।"

इसी तरह की स्थिति बलरामपुर अस्पताल में भी है, जहां पिछले 72 घंटों में, 15 डॉक्टरों सहित कम से कम 24 स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बलरामपुर अस्पताल में कोविड फैसिलिटीज के नोडल अधिकारी डॉ वी के पांडे ने कहा कि टेस्टिंग यूनिट को स्वच्छता के लिए 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स