हालात

उत्तर प्रदेश के इटावा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दौलतपुर गांव के पांच लोग उसराहार कस्बे के पास एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रुद्रपुर गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर  

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के उसराहार थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में दो किशोरों समेत चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुद्रपुर गांव के पास उसराहार सरसई नावर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने कहा, "दौलतपुर गांव के पांच लोग उसराहार कस्बे के पास एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रुद्रपुर गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पांचों सड़क पर गिर गए।"

एसएसपी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान आशीष (17), हिमांशु (15), राहुल (22), प्रांशु (15) और रोहित (18) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि आशीष की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई, जबकि हिमांशु, राहुल और रोहित ने सैफई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

वर्मा ने बताया कि प्रांशु का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: डकैत के नाम पर पड़ा था नाम, भांगड़ा को दुनिया भर में किया मशहूर, बेहद दिलचस्प है दलेर सिंह की कहानी

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी