हालात

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार की मौत

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कांवड़ियों को कुचलने के बाद वह अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हालांकि, पता चला है कि इस हादसे के बाद कार में सवार लोग कार से निकलकर भाग गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों को रौंद दिया। इस हादसे में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भीषण सड़क हादसा आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास हुआ। जानकारी के अनुसार, आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित शिवपुरी लिंक रोड के पास देर रात कांवड़िए गुजर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों को रौंद दिया, जिसमें चार की मौके पर ही मौत हो गई।

Published: undefined

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कांवड़ियों को कुचलने के बाद वह अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हालांकि, पता चला है कि इस हादसे के बाद कार में सवार लोग कार से निकलकर भाग गए।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान आक्रोशित कांवड़ियों और उनके समर्थकों ने इस घटना को लेकर सड़क पर हंगामा किया।

Published: undefined

प्रारंभिक जांच में कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भी मध्य प्रदेश में कई सड़क हादसे देखने को मिले हैं। 30 जून को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा सामने आया था। यहां एक एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें तीन महिलाओं और एक नवजात की मौत हो गई थी।

Published: undefined

19 जून को मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। राजगढ़ में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। 

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की