
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी इलाके में कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक (तिजारा) शिवराज सिंह ने बताया कि कारखाने में मंगलवार देर शाम आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया लेकिन वहां धुआं होने के कारण दमकलकर्मी अंदर नहीं जा सके, देर रात कारखाने से तीन और शव बरामद किए गए।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं दो शवों को घटनास्थल से निकालने की प्रक्रिया चल रही है।
यह हादसा मंगलवार शाम खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक दवा कारखाने में हुआ। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined