
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भीषण हादसे की खबर है। खबरों के मुताबिक, एक दुकान और उसके ऊपर बने मकान में मंगलवार देर शाम आग लग गयी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी। फिरोजाबाद एसपी आशीष तिवारी ने बताया, “आग ने दुकान के ऊपर बने मकान में एक ही परिवार के 9 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
खबरों के मुताबिक, जसराना थाने क्षेत्र में स्थित यह दुकान इलेक्ट्रॉनिक के सामान और फर्नीचर की थी। तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है. आग पर काबू पाने के लिए आगरा, मैनपुरी,एटा और फिरोजाबाद से अग्निशमन की 18 गाड़ियों को लगाया गया था। इसके अतिरिक्त 12 थानों की पुलिस भी बचाव कार्य में लगी थी।
इस हादसे पर सीएमयोगी आदित्यनाथ ने एक बयान में फिरोजाबाद के जसराना में एक दुकान और उसके ऊपर बने घर में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए