हालात

यूपी के प्रतापगढ़ में भीषण हादसा, टेंपो को टैंकर ने रौंदा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में टेंपो में सवार 16 लोगों को किसी तरह निकाला, जिनमें से सात ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बाकी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां और दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

यूपी के प्रतापगढ़ में टेंपो को टैंकर ने रौंदा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
यूपी के प्रतापगढ़ में टेंपो को टैंकर ने रौंदा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत फोटोः पीटीआई

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायबरेली से वारणसी की ओर जा रहे एलपीजी से भरे एक तेज रफ्तार टैंकर ने सुखपालनगर से मोहनगंज के बीच पूरे रायजू विक्रमपुर के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उल्टी दिशा से आ रहे एक ओवरलोडेड टेंपो को टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया। इस हादसे में टेंपो में सवार 16 लोगों में से 9 की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तेज रफ्तार के कारण ट्ककर के बाद टैंकर भी पलट गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को प्रतापगढ़ से एक टेंपो सवारी भरकर जेठवारा की तरफ जा रहा था। सुखपालनगर से मोहनगंज के बीच पूरे रायजू विक्रमपुर के पास लालगंज की तरफ से एक गैस का टैंकर आ रहा था। तभी बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टैंकर चालक ने दाईं तरफ कट मारा, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वह टेंपो से टकरा गया और उसे रौंदते हुए पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में टेंपो में सवार 16 लोगों को किसी तरह निकाला, जिनमें से सात ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बाकी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां और दो लोगों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल हादसे के 7 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच घटनास्थल पर टैंकर में गैस रिसाव होने की सूचना पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाकर टैंकर पर पानी डाला गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: गांगुली 'ICC हॉल ऑफ फेम' में शामिल और मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

  • ,
  • सड़कें या समंदर? लगातार बारिश से नोएडा-ग्रेटर नोएडा का हुआ बुरा हाल, स्कूल, दफ्तर और अंडरपास सब पानी-पानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कांग्रेस का PM मोदी पर सीधा हमला, पूछा- पीएम बताएं इस 'महापाप' में उनकी क्या भूमिका है?

  • ,
  • सिनेजीवन: राम कपूर का उम्र के भेदभाव को लेकर छलका दर्द और करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को दी बधाई