हालात

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 24 घायल

महाराष्ट्र में तेज रफ्तार बोलेरो कार एसटी बस से टकरा गई और पीछे से आ रही एक निजी यात्री बस इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। इस भयानक हादसे में 5 लोगों की मौत जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव खामगांव हाईवे पर हुए ट्रिपल एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई है। निजी यात्री बस, एसटी बस और बोलेरो का भीषण एक्सीडेंट हुआ है। आज सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो कार एसटी बस से टकरा गई और पीछे से आ रही एक निजी यात्री बस इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। इस भयानक हादसे में 5 लोगों की मौत जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुई, जब एक रेज रफ्तार बोलेरो पहले एक यात्री बस से टकराई। इसके बाद हाईवे पर पीछे से आ रही एक निजी यात्री बस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जगह को साफ कराया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिये सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन

  • ,
  • दुनिया की खबरें: बाढ़ से तबाही के बाद PM बालेंद्र ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग और होर्मुज में जहाजों की आवाजाही अब बेहद कम

  • ,
  • बीजेपी ने ‘मिलेनियम सिटी’ को ‘सिंक सिटी’ बना दिया... दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम की नारकीय हालत का मुद्दा उठाया

  • ,
  • नेपाल में अचानक बाढ़ से तबाही, अलर्ट पर बिहार: गंडक के रौद्र रूप से चंपारण समेत कई जिलों में खतरा, सहमे लोग

  • ,
  • खड़गे ने नेपाल के हालात पर जताया दुख, केंद्र से लापता भारतीयों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की