
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब पांच बजे की है।
खबरों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दर्दनाक हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल मोरगा चौकी पुलिस को दी गई। मोरगा चौकी प्रभारी अश्वनी निरंकारी ने बताया कि मृतक मनोज कुमार तिर्की अम्बिकापुर के रहने वाले थे, वे जगदलपुर में सरकारी विभाग में पदस्थ थे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए