हालात

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा, मतदान कराने के बाद बोलेरो में लौट रहे कर्मी हादसे का शिकार, तीन की मौत

छत्तीसगढ़ में मतदान कराने के बाद बोलेरो में लौट रहे मतदान कर्मी हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान तीन शिक्षकों की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मतदान कराने के बाद बोलेरो में लौट रहे मतदान कर्मी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। बोलेरो और ट्रक की टक्कर में तीन मतदान कर्मियों की मौत हो गई है। मरने वालों में शिव नेताम शिक्षक बेड़मा, संतराम नेताम शिक्षक (अंचलापारा धनोरा) और हरेंद्र उईके शिक्षक की मौत हुई है।

Published: undefined

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मृतक शिव नेताम का शव घंटों गाड़ी में ही फंसा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके शव को बाहर निकाला। हादसे में घायल हरेंद्र उईके को केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined