हालात

बिहार के मधुबनी में भीषण सड़क हादसा, DM की कार से कुचलकर 3 लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

हादसे के बाद मौके स्थानीय लोग जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और कार में तोड़फोड़ की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के मधुबनी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। डीएम की कार से कुचलकर तीन लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच-57 पर हुआ। बताया जा रहा है डीएम की कार पटना से मधेपुरा जा रही थी। इसी दौरान फुलपरास थाना इलाके में यह हादसा हो गया। कार के अंदर डीएम मौजूद नहीं थे। इस बात की जानकारी डीपीआरओ ने दी है।

Published: undefined

हादसे के बाद मौके पर चौरों तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। हादसे के बाद मौके स्थानीय लोग जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और कार में तोड़फोड़ की। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। मधेपुरा डीपीआरओ कुंदन कुमार सिंह के मुताबिक, गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने कहा कि हादसा कैसे हुआ यह जांच का विषय है। मामले की जांच जारी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...