
बिहार समेत पूरे देश में एसआईआर का मुद्दा गरम है। चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी से लेकर वोट काटने तक के आरोप लगे हैं। बिहार में एक अनुमान के मुताबिक, वोटर लिस्ट ड्राफ्ट सूची से तीन लाख और नाम कट सकते हैं। चुनाव आयोग मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस भेज रहा है। आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य उपलब्ध कराने का नोटिस भेजा जा रहा है।
लेकिन भारत में हर नागरिक को वोट डालने का अधिकार है। इसके लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं।
मतदाता नीचे दिए गए तरीकों से आसानी से यह जांच सकते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं:
EPIC (Voter ID) नंबर से चेक करने का तरीका:
आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in या electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं.
अपना EPIC नंबर (मतदाता पहचान पत्र संख्या) और सुरक्षा कोड दर्ज करें
"खोजें/Search" बटन पर क्लिक करें
आपकी वोटर डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी, यदि आपका नाम सूची में है.
चुनाव आयोग का आधिकारिक ऐप Play Store या App Store से डाउनलोड करें।
ऐप खोलकर वहीं अपनी डिटेल्स दर्ज करें और लिस्ट में अपना नाम सर्च करें।
आप अपना EPIC नंबर 7738299899 पर SMS कर सकते हैं।
हालांकि, यह सेवा कभी-कभी बंद भी रह सकती है, इसलिए वेबसाइट या ऐप से चेक करना ज्यादा भरोसेमंद है।
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की साइट पर जाकर भी "Search in Roll" विकल्प से अपना नाम को खोज या देख देख सकते हैं।
सिर्फ वही लोग वोट डाल सकते हैं जो भारतीय नागरिक हैं और जिनका नाम वोटर लिस्ट में है। इसलिए अपना नाम समय पर जरूर चेक कर लें!
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए