हालात

उत्तराखंड में भर्ती घोटालों के खिलाफ युवाओं का हंगामा, लाठीचार्ज से आक्रोशित प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़े

भर्ती धांधली के खिलाफ देहरादून की सड़कों पर उतरी आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया है। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने कहा कि नकलरोधी कानून आने के बाद ही कोई भी भर्ती परीक्षा कराई जाए।

फोटोः वीडियोग्रैब
फोटोः वीडियोग्रैब 

उत्तराखंड में एक के बाद एक भर्ती घोटालों के खिलाफ आज राजधानी देहरादून में भारी संख्या में पहुंचे युवाओं ने जमकर हंगामा किया। गांधी पार्क में प्रदर्शन कर रहे युवाओं का आक्रोश कुछ ही देर में राजधानी की सड़कों पर दिखने लगा, जब पूरे शहर की सड़कें जाम हो गईं। जिलाधिकारी युवाओं को समझाने पहुंचीं, लेकिन युवाओं ने एक नहीं सुनी। इस बीच पुलिस द्वारा लाठीचार्ज शुरू करने से मामला और बढ़ गया और आक्रोशित युवाओं की भीड़ ने भी पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

तेजी से बिगड़ते हालात के बीच अब सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। सीएम ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनके भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हमने न घोटाला किया न दबाया है। उन्होंने युवाओं से किसी के बहकावे नहीं आने की अपील की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा करना सबसे पहला दायित्व है। नकल रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा। घोटाले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

उत्तराखंड में लगातार सामने आ रही भर्ती धांधली के विरोध में प्रदेश भर में युवाओं का प्रदर्शन जारी है। सड़कों पर उतरी आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया है। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने कहा कि नकलरोधी कानून आने के बाद ही कोई भी भर्ती परीक्षा कराई जाए।

वहीं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह ने बताया कि लोक सेवा चयन आयोग और अधीनस्त सेवा चयन आयोग की ओर से करवाई गई सभी परीक्षाओं में जमकर धांधली हुई है। छात्रों ने इन दोनों आयोग द्वारा हाल में ली गईं सभी परीक्षाओं को रद्द करने और उनकी जांच कराने की मांग की। इस बीच आज तो देहरादून में प्रदर्शन शांत हो गया है, लेकिन युवाओं में आक्रोश बरकरार है। अगर जल्द ही सरकार ने इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए तो जल्द ही फिर से बवाल हो सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए

  • ,
  • राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को रोक नहीं सकेगी बीजेपी सरकार, प्रयागराज में होकर रहेगा: कांग्रेस