हालात

मनीष सिसोदिया के घर के बाहर गेस्ट टीचर का हंगामा, स्थाई नौकरी की मांग, समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता अनिल चौधरी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर गेस्ट टीचर का जोरदार हंगामा देखने को मिला है। आपको बता दें, गेस्ट टीचर्स स्थाई नौकरी की मांग कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में गेस्ट टीचर्स एक बार फिर सड़कों पर है। इस बार गुस्साए गेस्ट टीचर्स ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के आवास का घेराव किया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर गेस्ट टीचर का जोरदार हंगामा देखने को मिला है। आपको बता दें, गेस्ट टीचर्स स्थाई नौकरी की मांग कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर इस गेस्ट टीचर्स के समर्थन में कांग्रेस उतरी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी गेस्ट टीचर्स के बीच पहुंचे और उनके समर्थन में गेस्ट टीचर्स के साथ बैठकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

अनिल चौधरी का कहना है कि सिसोदिया जी आपने वादा किया था की दिल्ली के गेस्ट टीचरों को आप स्थायी करोगे लेकिन अभी तक कोई भी गेस्ट टीचर स्थायी नहीं हुआ। आज 22000 हज़ार गेस्ट टीचरों को स्थायी करने की मांग को लेकर आ रहा हूँ टीचरों के समर्थन में।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कांग्रेस का महाअभियान का ऐलान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी महारैली

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • एक झटके में किनारे! BJP राज्यसभा लिस्ट से हरदीप पुरी और बीएल वर्मा की छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री से हर कोई हैरान

  • ,
  • मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी में फिर वापस लिया, संगठन की कमान सौंपते हुए बनाया राष्ट्रीय संयोजक