हालात

UP: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर IAF के लड़ाकू विमानों ने दिखाई ताकत, सुखोई-मिराज-जगुआर ने किया टच डाउन

लड़ाकू व‍िमान मिराज, सुखोई, जगुआर ने अरवल कीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर लैंड‍िंग का अभ्‍यास क‍िया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने आपातकालीन अभ्यास के तहत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग की। आपको बता दें, लड़ाकू व‍िमान मिराज, सुखोई, जगुआर ने अरवल कीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर लैंड‍िंग का अभ्‍यास क‍िया। लड़ाकू व‍िमानों ने हवा में करतब भी द‍िखाया । बता दें क‍ि इस दौरान सेना और एयरफोर्स के अध‍िकारी मौजूद रहे।

इस अभ्यास में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर सहित विभिन्न प्रकार के विमानों ने भी भाग लिया। बता दें, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर एयर शो के एक दिन पहले लड़ाकू विमानों सुखोई व जगुआर ने पूर्वाभ्यास किया था। आसमान में करीब घंटे भर तक यह सिलसिला चला। इसके बाद वायुसेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी पर हेलीकाप्टर उतार कर निरीक्षण भी किया था।

हवाई पट्टी के आसपास सुरक्षा बल और पुलिस का पहरा रहा । यूपीडा के मैनेजर इमरान ने बताया कि लड़ाकू विमानों ने शनिवार को होने वाले एयर शो का रिहर्सल किया। हालांकि शुक्रवार को किसी विमान की यहां लैंडिंग नहीं हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध