हालात

राहुल गांधी से संपर्क करने वालों से पूछताछ कर रही है IB, यात्रा से घबरा गए मोदी और शाहः जयराम रमेश

जयराम रमेश ने कहा कि आईबी ऐसे कई लोगों से पूछताछ कर रही है, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ बातचीत की थी। जासूस हर तरह के सवाल पूछ रहे हैं और उन्हें सौंपे गए ज्ञापन की कॉपीज भी चाहते हैं। यात्रा के बारे में कुछ भी गोपनीय नहीं है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी के साथ बातचीत करने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। कांग्रेस के संचार प्रभारी और महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को यह आरोप लगाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कुछ भी गोपनीय नहीं है लेकिन स्पष्ट रूप से मोदी और शाह घबराए हुए हैं।

जयराम रमेश ने ट्वीट में कहा, "आईबी ऐसे कई लोगों से पूछताछ कर रही है, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ बातचीत की थी। जासूस हर तरह के सवाल पूछ रहे हैं और उन्हें सौंपे गए ज्ञापन की कॉपीज भी चाहते हैं। यात्रा के बारे में कुछ भी गोपनीय नहीं है लेकिन स्पष्ट रूप से मोदी और शाह (जी2) घबराए हुए हैं!"

इसके साथ ही जयराम रमेश ने कांग्रेस के संचार सचिव वैभव वालिया का एक ट्वीट शेयर करते हुए सरकार पर गंदी चाल चलने का आरोप लगाया। वैभव वालिया ने ट्वीट में कहा, “23 दिसंबर की सुबह कुछ अनाधिकृत लोग हमारे एक कंटेनर में घुसे और उसमें से निकलते हुए पकड़े गए। मैंने भारत यात्रियों की ओर से सोहना सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रति संलग्न है। अनौपचारिक रूप से मुझे पता चला है कि वे राज्य के खुफिया अधिकारी थे।”

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पहले आरोप लगाया था कि बीजेपी सरकार भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की कोशिश कर रही है। वहीं राहुल गांधी के नेतृत्व में 108 दिन की यात्रा कर भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। इस पूरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने नागरिक समाज और अन्य स्थानीय समूहों के साथ बातचीत की। यात्रा अब 2 जनवरी तक अवकाश पर हैं। यात्रा तीन जनवरी से फिर शुरू होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए